Subscribe Us

header ads

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकारो की सूची

ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की सूची | List of Jnanpith Award Winners in Hindi
ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की सूची | List of Jnanpith Award Winners in Hindi
ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता (1965 से अब तक): [(Jnanpith (Gyanpith) Award Winners List in Hindi)]

ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे कहते है?

भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार की स्थापना साल 1965 में की गयी थी। देश का कोई भी व्यक्ति जो भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में बताई गई 22 भाषाओं में से किसी भी भाषा में लिखता हो इस पुरस्कार के योग्य है। अब तक हिन्दी तथा कन्नड़ भाषा के लेखक सबसे अधिक 7 बार इस सम्मान को प्राप्त कर चुके हैं। साल 1965 में मलयालम लेखक जी शंकर कुरुप को प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ज्ञानपीठ पुरस्कार के बारें में संक्षिप्त जानकारी:

पुरस्कार का वर्गसाहित्य
स्थापना वर्ष1965
पुरस्कार राशि11 लाख रुपये
प्रथम विजेताजी शंकर कुरुप (मलयालम)
भारत की प्रथम महिला विजेताआशापूर्णा देवी (बांग्ला)
आखिरी विजेताअमिताव घोष (2018)
विवरणभारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार

ज्ञानपीठ पुरस्कार में कितनी पुरस्कार राशि दी जाती है?

इसमें पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रुपये, प्रशस्तिपत्र और वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा प्रदान की जाती है। जब वर्ष 1965 में ज्ञानपीठ पुरस्कार की स्थापना हुई थी, तो उस समय पुरस्कार राशि मात्र एक लाख रुपये थी। वर्ष 2005 में पुरस्कार राशि को एक लाख रुपये से बढाकर सात लाख रुपये कर दिया गया, जो वर्तमान में ग्यारह लाख रुपये हो चुकी है।

54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2018:

वर्ष 2018 का 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार अंग्रेजी के प्रतिष्ठित साहित्यकार अमिताव घोष को प्रदान किया जाएगा। अमिताव घोष देश के सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अंग्रेजी के पहले लेखक है। 14 दिसम्बर 2018 को प्रतिभा रॉय की अध्यक्षता में आयोजित ज्ञानपीठ चयन समिति की बैठक में अमिताव घोष को साल 2018 के लिए 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया था। पुरस्कार के रूप में उन्हें वाग्देवी की प्रतिमा, 11 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उनकी प्रमुख रचनाओं में ‘द सर्किल ऑफ रीजन’, ‘दे शेडो लाइन’, ‘द कलकत्ता क्रोमोसोम’, ‘द ग्लास पैलेस’, ‘द हंगरी टाइड’, ‘रिवर ऑफ स्मोक’ और ‘फ्लड ऑफ फायर’ शामिल है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंग्रेजी को तीन साल पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार की भाषा के रूप में शामिल किया गया था। हिन्दी की प्रतिष्ठित लेखिका कृष्णा सोबती को वर्ष 2017 के प्रतिष्ठित 53वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वर्ष 1965 से अब तक ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की सूची:-

वर्षज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार
2018अमिताव घोष (अंग्रेजी)
2017कृष्णा सोबती (हिन्दी)
2016शंख घोष (बांग्ला)
2015रघुवीर चौधरी (गुजराती)
2014भालचन्द्र नेमाड़े (मराठी) एवं रघुवीर चौधरी (गुजराती)
2013केदारनाथ सिंह (हिन्दी)
2012रावुरी भारद्वाज (तेलुगू)
2011प्रतिभा राय (ओड़िया)
2010चन्द्रशेखर कम्बार (कन्नड)
2009अमरकान्त व श्रीलाल शुक्ल (हिन्दी)
2008अखलाक मुहम्मद खान शहरयार (उर्दू)
2007ओ.एन.वी. कुरुप (मलयालम)
2006रवीन्द्र केलकर (कोंकणी) एवं सत्यव्रत शास्त्री (संस्कृत)
2005कुँवर नारायण (हिन्दी)
2004रहमान राही (कश्मीरी)
2003विंदा करंदीकर (मराठी)
2002दण्डपाणी जयकान्तन (तमिल)
2001राजेन्द्र केशवलाल शाह (गुजराती)
2000इंदिरा गोस्वामी (असमिया)
1999निर्मल वर्मा (हिन्दी) एवं गुरदयाल सिंह (पंजाबी)
1998गिरीश कर्नाड (कन्नड़)
1997अली सरदार जाफरी (उर्दू)
1996महाश्वेता देवी (बांग्ला)
1995एम.टी. वासुदेव नायर (मलयालम)
1994यू.आर. अनंतमूर्ति (कन्नड़)
1993सीताकांत महापात्र (ओड़िया)
1992नरेश मेहता (हिन्दी)
1991सुभाष मुखोपाध्याय (बांग्ला)
1990वी.के.गोकक (कन्नड़)
1989कुर्तुल एन. हैदर (उर्दू)
1988डॉ. सी नारायण रेड्डी (तेलुगु)
1987विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज (मराठी)
1986सच्चिदानंद राउतराय (ओड़िया)
1985पन्नालाल पटेल (गुजराती)
1984तक्षी शिवशंकरा पिल्लई (मलयालम)
1983मस्ती वेंकटेश अयंगर (कन्नड़)
1982महादेवी वर्मा (हिन्दी)
1981अमृता प्रीतम (पंजाबी)
1980एस.के. पोट्टेकट  (मलयालम)
1979बिरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य (असमिया)
1978एच. एस. अज्ञेय (हिन्दी)
1977के. शिवराम कारंत (कन्नड़)
1976आशापूर्णा देवी (बांग्ला)
1975पी.वी. अकिलानंदम (तमिल)
1974विष्णु सखा खांडेकर (मराठी)
1973दत्तात्रेय रामचंद्र बेन्द्रे (कन्नड़) एवं गोपीनाथ महान्ती (ओड़िया)
1972रामधारी सिंह दिनकर (हिन्दी)
1971विष्णु डे (बांग्ला)
1970विश्वनाथ सत्यनारायण (तेलुगु)
1969फ़िराक गोरखपुरी (उर्दू)
1968सुमित्रानंदन पंत (हिन्दी)
1967के.वी. पुत्तपा (कन्नड़) एवं उमाशंकर जोशी (गुजराती)
1966ताराशंकर बंधोपाध्याय (बांग्ला)
1965जी शंकर कुरुप (मलयालम)

महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQs):

  • प्रश्न: ज्ञानपीठ पुरस्कार की स्थापना कब हुई थी?
    उत्तर: 1965 में
  • प्रश्न: ज्ञानपीठ पुरस्कार की राशि कितनी होती है?
    उत्तर: 11 लाख रूपये
  • प्रश्न: 1998 में अमर्त्य सेन को किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था?
    उत्तर: अर्थशास्त्र के क्षेत्र में
  • प्रश्न: ज्ञानपीठ अवार्ड किस क्षेत्र में दिया जाता है?
    उत्तर: साहित्य
  • प्रश्न: किन्हे ज्ञानपीठ पुरस्कार से पहली बार सम्मानित किया गया?
    उत्तर: जी शंकर कुरूप को
  • प्रश्न: भारत की प्रथम विजेता महिला कौन थी, जिन्होने ज्ञानपीठ पुरस्कार जीता था?
    उत्तर: आशापूर्णा देवी
  • प्रश्न: साल 1980 में कृष्णा सोबती को उनके उपन्यास 'जिंदगीनामा' के लिए कौन सा पुरस्कार मिला?
    उत्तर: साहित्य अकादेमी पुरस्कार
  • प्रश्न: कृष्णा सोबती को वर्ष 1996 में कौन से पुरस्कार से नवाजा गया?
    उत्तर: साहित्य अकादेमी फैलोशिप
Gyaanapeeth Puraskaar Se Sammaanit Saahityakaaro Ki Suchi (varsh 1965 Se 2017 Tak)

Post a Comment

0 Comments